केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि 7 अगस्त राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश बिल पेश करेंगे इस बिल का विरोध कर रही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सोमवार को अपने सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया लेकिन इस बीच कांग्रेस के नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने पार्टी से अलग रास्ते का रूख करते हुए दिल्ली सेवा बिल के विरोध में विधेयक के विरोध को गलत बताया है।
संदीप दीक्षित ने कहा कि बिल लोकसभा में पास होगा क्योंकि सरकार के पास वहां बहुमत है हालांकि राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है लेकिन अगर लोकसभा की तरह कुछ पार्टियां इस बिल को लेकर समर्थन करती हैं तो ये बिल पेश हो जाएगा और मेरी राय से इस बिल का विरोध करना गलत होगा।
दरअसल दिल्ली सेवा बिल से आम आदमी पार्टी की शक्तियां कमजोर हो जाएंगी इसलिए सीएम केजरीवाल इस बिल के पास होने को लेकर काफी बौखलाए हुए हैं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल को लेकर “आप” निशाना लगाने वाली कौन है क्योंकि वो खुद फंसे हुए उन्हें ये मालूम नहीं है कि उनके कितने बड़े नेता जेल में होंगे AAP को चिंता करनी चाहिए।
संदीप दीक्षित ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को मूर्ख बनाया है और अब वो गठबंधन में जुड़कर पूरे देश को बेवकूफ बना रहे हैं। हालांकि बताते चले आपको सरकार ने बेशक लोकसभा में बहुमत के चलते दिल्ली सेवा बिल आसानी से पेश करके पास करा लिया हो लेकिन राज्यसभा में सरकार को इस बिल को लेकर पेश करना और पास कराना आसान नहीं होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी इस बिल को लेकर जोरदार विरोध कर रही है और AAP पार्टी ने इस बिल पर विरोध करने के लिए गठबंधन को भी मना लिया है।

