भारतीय संस्कृति में पिता का दर्जा बहुत महत्वपूर्ण होता है, पिता जो खुद मुसबीतों को झेलकर बच्चों को बचाता है उनकी ताकत बनता है, आप सोच रहें होंगे कि आज हम आपको ये क्यों बता रहें जबकि आज तो फादर्स डे भी नही है लेकिन पिता वो है जिसके होने से हर एक दिन खुशहाल है, सुरक्षित है खैर ये बात तो हमने इमोशनली वे में आपको बताई लेकिन बात करते हैं मुद्दे की कि हमने पिता कि ये भूमिका ऊपर जो आपको बताई वो क्यों बताई। दरअसल आज जो खबर सामने आई है उसमें देश के सबसे गरिमामई पद पर बैठे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर ऐसी टिप्पणी की गई जिसे सुनकर आप लोग हैरान हो जाएंगे।
कांग्रेस के जाने माने नेता पवन खेड़ा ने अपनीएक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अडानी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोल रहे थे तभी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पिता का नामअडानी से जोड़कर बोला और बड़े ही बेतुके अंदाज में सॉरी बोला लेकिन पवन खेड़ा की इस शर्मनाक हरकत से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया।
पीएम के पिता पर इस तरह की टिप्पणी करने को लेकर लखनऊ और वाराणसी में पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी मुकेश शर्मा ने ये FIR दर्ज कराई है।
पवन खेड़ा ने टिप्पणी में ये तक कह दिया कि नाम भले ही दामोदरदास है लेकिन काम गौतम दास का करते हैं’। खेड़ा अडानी मुद्दे पर जेपीसी से संबधित मांग को लेकर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी का गठन कर सकते थे तो नरेंद्र ‘गौतम दास’ सॉरी दामोदरदास मोदी को क्या प्रॉब्लम है? ‘गौतम दास
जैसे ही कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने जब ऐसा बयान दिया वैसे ही नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने जमकर शोल मीडिया समेत सड़को पर विरोध किया इससे साफ साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता सुरखियां बटोरने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

