रिपोर्ट: निशांत शर्मा
नोएडा। शासन प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण के कानों पर बार बार, लगातार, मीडिया द्वारा ढोल पीटने पर भी, सच्चाई की तस्वीर आँखों के सामने रखने पर भी, आखिर क्यों करते हैं अन्धों और बहरों जैसा अभिनय ? क्यों नहीं उठाते इन अवैध मार्किट संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ, समय रहते कदम ?
क्या हैं पूरा मामला ?
नोएडा के सेक्टर 121 स्थित आवासीय कॉलोनी एफएनजी विहार में नोएडा प्राधिकरण द्वारा 40 मीटर भूखंड को नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित चारदीवारी को तोड़ व गेट खोलकर अवैध तरह से मकानों में की जा रही है व्यवसायिक गतिविधियां बड़ी बात तो ये है कि व्यावसायिक गतिविधियों से केवल प्राधिकरण को ही नहीं विद्युत वितरण निगम विभाग को भी सालाना कई करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस आवासीय एफएमजी पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा दिए गए मकान को मानक और नियमों को ताक पर रखकर एफएनजी रोड की तरफ मकानों की चारदीवारी तोड़कर गेट खोल लिया गया है जिसमें व्यवसायिक गतिविधियां ओयो होटल, कारखाने, रेस्टोरेंट, दुकानें, गैराज, कुछ केन्द्र आदि से मकान मालिकों द्वारा बतौर किराया कई लाखों रुपए सालाना वसूल कर रहे है हालांकि ऐसा नहीं है कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी जिम्मेदार नहीं है ? क्योंकि कई सालों से लगातार एफएनजी विहार में व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही हैं लेकिन सर्किल अधिकारी लगातार खानपूर्ति करते हुए नजर आए हैं।
जब इस व्यवसायिक अवैध गतिविधियों की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई तब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आए और अवैध तरह से नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित चारदीवारी को तोड़कर गेट खोलने वाले और व्यवसायिक गतिविधियां करने वालों को नोटिस देकर अल्टीमेट दिया गया था। जिसमें सर्किल चार द्वारा तीन बार नोटिस दिया जा चुका है और सात दिनों के अंदर व्यवसायिक गतिविधियां बंद करने और खोले गए गेट पर चारदीवारी लगाने का निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद अप्रैल माह में बुलडोजर द्वारा शैड और रेम्पो को तोड़ने की कार्रवाई की गई लेकिन कुछ दिन भी जाने के बाद भी फिर निर्माण कर लिया गया।
नोटिस दिए गए 4 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं।
तीन बार प्राधिकरण द्वारा नोटिस देकर अल्टीमेट देने वाले अधिकारियों की कार्रवाई सिर्फ कागजों में देखी जा सकती है ग्राउंड पर लगातार रिहायशी एफजीजी इलाके को कमर्शल गतिविधियां तेजी से की जा रही है और चार दीवारी प्राधिकरण की तोड़कर दुकान रेस्टोरेंट ओयो होटल गैराज आदि अवैध मार्केट बनाई जा रही है सूत्रों की माने तो स्थानीय प्राधिकरण सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर से लेकर सर्किल अधिकारी और प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की भूमिका संधित है जिसकी वजह से लगातार अवैध मार्केट संचालित हो रही है।
प्राधिकरण आधिकारी ने कही ये बातें
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है की जल्द ही पुलिस बल और मशीनरी उपलब्ध होने के उपरांत कार्रवाई की जानी प्रस्तावित है।

