मंगलवार 5 सितंबर को सीएम योगी पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के साथ फोटो शेयर करके इसकी जानकारी एक्स (ट्विटर) पर दी। सीएम ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई उनका अमूल्य पाथेय प्राप्त किया।
सीएम योगी ने एक्स पर लिखते हुए पीएम मोदी के लिए लिखा- आपका अमूल्य मार्गदर्शन ‘नए उत्तर प्रदेश’ को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के लिए संबल प्रदान करता है. अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद!”
मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी को अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया। पीएम सीएम ने मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों के बीच प्रदेश सरकार के कामकाज पर भी चर्चा हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका अमूल्य पाथेय प्राप्त किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2023
आपका अमूल्य मार्गदर्शन 'नए उत्तर प्रदेश' को 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन हेतु संबल प्रदान करता है।
अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से… pic.twitter.com/Ww5tdETV3a
बता दें राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है। गौरतलब है कि राम मंदिर का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है ऐसा दावा किया जा रहा है। ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर के गर्भगृह का काम पूरा हो चुका है और प्रथम तल के स्तंभों का काम किया जा रहा है। बता दें प्रथम तलपर ही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी यानि जनवरी 2024 में अयोध्या में बन रहा श्रीराम का मंदिर खुल जाएगा।

