सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर अपने गढ़ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और जनता दरबार लगाकर लोंगो की समस्याएं सुनी और बच्चों के साथ घुले मिले।
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन लगा कर के पूर्वांचल के अनेक जिलों से आई जनता की समस्या सुनने का काम किया जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक मासूम बच्ची को खीर खिलाकर के अन्नप्राशन भी किया।

जनता दर्शन कार्यक्रम में अधिकारी समय कई गणमान्य लोग मौजूद रहे सबसे ज्यादा समस्या राजस्व विभाग के मामले आए जिसको निस्तारण करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो रहा जांच पड़ताल कराई और जिन की समस्या उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

