सीएम योगी आज गोरखपुर पहुंचे और करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली इथेनॉल फैक्ट्री का किया शिलान्यास मंच पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक के साथ-साथ प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज इस परियोजना की आधारशिला रखी गई है इसे फाइनेंस करने के लिए एसबीआई को धन्यवाद और परिवार को शुभकामनाएं देता हूँ।
इस प्लांट से आगे आने वाले समय के लाभ के बारे में बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिसे आप वेस्ट कर देते हैं उसका एथेनॉल बनेगा ग्रीन एनर्जी का स्रोत बनेगा विनय कुमार सिंह को धन्यवाद देता हूँ इस एथेनॉल फैक्ट्री से भारत की ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता होगी. दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा यहां के खेतों में होने वाली घांस से एथेनाल बनेगा, तो ये किसानों की आमदनी का स्रोत बनेगा।
सीएम योगी ने एथेनॉल प्लांट फैक्ट्री के शिलान्यास के दौरान अखिलेश यादव पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज से 10 साल पहले सपा यहां पर बूचड़खाना लगाना चाहती थी यहां के लोगों के साथ उन लोगों ने उसका विरोध किया था आज यहां एथेनाल प्लांट, डेयरी, पाइप निर्माण का उद्योग भी लग रहा है। यहीं पर 10 साल पहले सपा बूचड़खाना लगाकर इस क्षेत्र को प्रदूषित कर देती यहां कोई प्लांट नहीं लग पाता किसान अपने पशु को बचा नहीं पाते आसमान में चील मंडराते नजर आते आप में से कोई भी बूचड़खाना में काम करने को तैयार नहीं होते लेकिन डेयरी में तो काम को तैयार हो जाएंगे और रोजगार से जुड़ेंगे।
ज्ञान डेयरी पश्चिम में जानी-मानी डेयरी है यहां पर भी उत्पादन करेगी पाइप और डीजल-पेट्रोल आपको पता नहीं है कि कहां से आ रहा है. आप भी कल को कह सकेंगे कि यहां पर बने एथेनाल से आप चलते हैं और ग्रीन एनर्जी का माध्यम भी बनेगा।
सीएम योगी ने कहा कि 9-10 वर्ष के अन्दर आपने भारत की बदलती तस्वीर देखी है भारत नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है G-20 का नेतृत्व कर रहा है। आगामी 25 वर्ष के अमृत काल में विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना होगा। आज युवा दिवस भी है आज युवा खुद को नशे से दूर करें प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़े।
सपा बसपा पर मुख्यमंत्री योगी ने साधा निशाना
एक दशक पहले लोग यहां निवेश करने से डरते थे क्योंकि यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता है यूपी का युवा का कोई ठौर-ठिकाना नहीं था दूसरे राज्यों में पहचान छुपाना पड़ता था। सपा-बसपा ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। आज पहचान का संकट नहीं है यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी हुई है। 10 लाख करोड़ की जगह 36 लाख करोड़ का निवेश का प्रस्ताव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिला। इससे 1 करोड़ युवा रोजगार से जुड़ेगा।
विकास के साथ आगे जुड़ने का कार्य हो रहा है आज भीटी रावत में 160 एकड़ भूमि में कार्य हो रहा है। दुनिया के मार्केट में गारमेंट्स की काफी डिमांड हैं आधी आबादी को गारमेंट पार्क में 100-100 के समूह के साथ जोड़ दिया जाय तो 12 से 15 हजार रुपए महिलायें अतिरिक्त आय कमा सकती हैं।
फ्लेटेड फैक्ट्री के लिए जमीन की कमी पड़ेगी इसलिए यहां ऊंची इमारतों में फ़्लेटेड फैक्टी बनाएंगे। कांग्रेस और सपा जहां मिलती हैं अनर्थ करते हैं। धुरियापार में चीनी मिल लगाई जो चली ही नहीं जनता का पैसा लगा और रोजगार भी नहीं मिला। किसी भी प्रकार की बाबूगिरी से मुक्त विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है।
गोरखपुर के गीडा में स्किल डेवलपमेंट का कार्य भी होना चाहिए पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो स्किल डेवलपमेंट करके काम दें बेरोजगारों को फैक्ट्री में काम से एक साल के लिए जोड़कर कार्य लें युवाओं को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाएं। सहजनवा में अटल आवासीय विद्यालय बन रहा है. हर जिले और हर विकास खण्ड में लेकर जाएंगे। अभ्युदय कोचिंग से ट्रेनिंग लेकर लोकसेवा आयोग में चयनित होकर सेवा दे रहे हैं।

