यूपी विधानसभा सत्र के आज पांचवे दिन सीएम योगी ने विपक्षी दल सपा अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सदन में जमकर दहाड़ लगाई। वहीं उत्तर प्रदेश में चल रहे नेहा सिंह राठौर के Folk Song ‘यूपी में का बा’ गाने का सीजन-2 काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जिसे लेकर कानपुर ने लोक गायिका को नोटिस भी थमा दिया है।
जिसके बाद से तमाम विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर हमलवार हैं, लेकिन नेहा राठौर के इस गाने का खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में अपने अनोखे अंदाज में इसका जवाब दिया। जिसके बाद सदन में मौजूद सदस्य जोर-जोर से हंसने लगे। सीएम योगी ने यूपी विधानसभा में बोलते हुए अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया।
सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में का बा, आरे बाबा बा ना,’ उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ नहीं करते हैं उससे भी परेशान है लोग, परेशानी तो हर व्यक्ति की समझी जा सकती है। इस पर सदन में जोर-जोर से ठहाके लगने लगते हैं। सीएम योगी के इस बयान के लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा गाने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
कहते हैं उत्तर प्रदेश में का बा, अरे बाबा बा ना: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/znFlns13qv
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 25, 2023
दसूरी तरफ आपको बता दें कि नेहा सिंह राठौर के इस गाने से सपा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी एक साथ आ गए हैं। सीएम योगी ने आज अखिलेश यादव पर जबरदस्त शब्दों के तीर से उनके मुंह पर ताला लगवा दिया। सीएम योगी ने तमाम मुद्दे छेड़ते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसे। सीएम योगी ने कहा उनकी सरकार का तो नारा ही है सबका साथ सबका विकास लेकिन ये लोग केवल महाभारत के युद्ध की तरह बस चक्रव्यूह रचते रहते हैं।
सीएम योगी ने प्रदेश में हुई उपलब्धियों पर सदन में बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, पेंशन योजन, पीएम आवास, गन्ना भुगतान औद्योगिक विकास, डीबीटी के माध्यम से भुगतान, सभी में उत्तर प्रदेश नम्बर 1, हर गरीब के घर मे शौचालय बनाने में नम्बर 1, पीएम आवास में शहरी ग्रामीण क्षेत्र मे नम्बर 1, पीएम जनधन अकाउंट में नम्बर 1. जिनके बैंक अकाउंट नही खुल पाए थे, उनके 8 करोड़ 51 लाख खाताधारक हैं।”

