उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी की उन्नति के लिए कुछ ना कुछ कदम उठाने में लगी हुई है। शनिवार की सुबह सीएम योगी ने लखनऊ को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ में राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही लखनऊ को 115 बसों की सौगात भी दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
इसके साथ ही ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए UP RAAHI ऐप लॉन्च किया है। इसके अलावा UPSRTC के 50वें स्वर्णिम वर्ष पर डाक टिकट जारी किया है। सीएम योगी के साथ इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने कहा कि यात्री मोबाइल पर खाना और नास्ते का ऑर्डर दे सकेंगे। आने वाले दिनों में 1 लाख गांव को परिवहन सेवा से जोड़ने का काम किया जाएगा। परिवहन मंत्री से उन्होंने कहा कि इसको लेकर आप प्लानिंग करे। इसमें छोटे गांव में 30 सीटर बसें चलेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के एक लाख राजस्व गांवों को बस सेवा से जोड़ने का है। दस साल पुरानी बसों को स्क्रैप करके नई तैयार की जाएं। परिवहन विभाग पर्यटन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर ढाबे और होटल खुलवाने की योजना बनाए।
इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग से चालक और परिचालकों के फिटनेस टेस्ट कराने का एमओयू करे। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी और साधारण बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

