CM Yogi: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर फैल रहे देशविरोधी बयानों को लेकर चिंता जताई है। लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) में शिक्षक धन्यवाद समारोह में बोलते हुए उन्होंने ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना को हर नागरिक का मूल मंत्र बताया।
सीएम योगी ने कहा कि जब सीमाओं पर देश के जवान डटे हुए हैं, तब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे संदेश दिखाई देते हैं जो सैनिकों के हौसले को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि देशविरोधी सोच आखिर पनप कैसे रही है?
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को दोहराया जिसमें देश को ‘मां’ बताया गया था। उन्होंने कहा कि “जब देश संकट में हो, तो भीतर से नकारात्मकता फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है।” योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन केवल एक दिशा में नहीं चलता, छात्र देश के हर क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल देश के कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनेंगे और इस दिशा में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है। छात्रों में देशभक्ति, जिम्मेदारी और सेवा की भावना जागृत करना जरूरी है।
सीएम (CM Yogi ) ने इस मौके पर पूरे देश से आह्वान किया कि देश की सुरक्षा और एकता के इस समय में हर नागरिक को सेना और सरकार के साथ खड़े रहना चाहिए और नकारात्मकता फैलाने वाली ताकतों से दूर रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

