देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी ही उमंग के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्दालुओं में आज आस्था का उमंग जोरों पर है सुबह से मंदिरों में भोलेबाबा पर जल चढ़ाने के लिए लंबी लंबी कतारें लगी हुईं हैं। बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से आज देश गूंज रहा है। सीएम योगी ने भी महाशिवरात्रि के अवसर पप भोलेबाबा की आराधना गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।
वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़वाले महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। आस्था के इस महापर्व पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा- समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। ॐ नमः शिवाय!
पीएम मोदी ने भी महाशिवरात्रि के इस पावन पर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा- Greetings to everyone on the very special occasion of Maha Shivratri. सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!
आस्था के इस महापर्व पर अलग अलग जगहों पर लोगों में काफी उत्साह भी नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की गई। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भक्तों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर झंडेवालान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। दिल्ली के महिपालपुर शिव मंदिर में श्रद्धालु महाशिवरात्रि के अवसर पर दर्शन करने पहुंचे। उत्तराखंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंच रहें हैं।

