उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों को नई सौगात देने का काम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि आज चंपावत (Champawat) के टनकपुर (Tanakpur) पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं बल्कि टनकपुर में आधुनिक आईएसबीटी (ISBT) की जैसा 57 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले बस अड्डे को लेकर आगामी विकास प्लान को समझा और इसके सीएम पुष्कर सिंह धामी जब गांधी मैदान में आयोजित हरेला क्लब उत्तरायणी कौतिक मेले में पहुंचे तो आयोजकों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी शुरू की जाने वाली लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
सीएम ने सभी कलाकारों एवं आयोजकों को उनके योगदान के लिए सराहा और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक उत्थान आया है। आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है. अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का कार्य हो रहा है, सभी धार्मिक स्थलों के विकास का कार्य पूर्ण गति से चल रहा है। हम टनकपुर से होकर जाने वाली शारदा नदी को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लेंगे. माता पूर्णागिरी की कृपा से हम क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास हेतु भी काम करेंगे. हम चंपावत को आदर्श चंपावत बनाएंगे। मीडिया से सीधे बात करते समय मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को सूर्य देव के उत्तरायण में आने पर मनाए जाने वाले मकर सक्रांति लोहड़ी जैसे पावन पर्व की बधाईयां भी दीं।

