मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Darpan Dashboard) पर नोएडा कमिश्नरेट ने प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सभी जिलों के लिहाज से नोएडा कमिश्नरेट पांचवें स्थान पर है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड का उपयोग सरकार प्रशासनिक स्तर पर पुलिस के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए करती है। पुराने मामलों के त्वरित निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और विभिन्न सत्यापनों पर त्वरित प्रतिक्रिया के कारण नोएडा कमिश्नरेट को उच्च रैंकिंग मिली है।
CM Darpan Dashboard : 48 बिंदुओं पर होता है मूल्यांकन
CM Darpan Dashboard 48 बिंदुओं के आधार पर पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं और इकाइयों का मूल्यांकन करता है। इनमें से नोएडा कमिश्नरेट को 30 बिंदुओं पर A और A+ रैंकिंग मिली है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सम्मानित करेंगी।
ये भी पढ़ें : नोएडा में घर खरीदने वालों को अथॉरिटी ने दिया झटका, मोटी कीमत के साथ अब नियम भी बदले
बेहतर कार्य के लिए प्रतिबद्धता
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता की सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस समन्वय को बनाए रखने और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

