ओडिशा में जैसे संकट के बादल छाएं हुए हैं अभी 2जून को दर्दनाक ट्रेन हादसे में 288 लोंगो की जान चली गई और 1000 से ऊपर लोग बुरी तरह से घायल हुए जिनकी रिकवरी अभी अस्पतालों में चल रही है। इस घटना के देश के लोग अभी भूला नहीं पा रहें हैं, और एक बार फिर ओडिशा के जाजपुर में 6 मजदूर मालगाड़ी के नीचे आराम कर रहे थे लेकिन उनको इस बाद का अंदाजा तक नहीं था कि मौत उनका इंतजार कर रही है।
मालगाड़ी के नीचे आराम कर रहे थे 6मजदूर हुई दर्दनाक मौत
ओडिशा के जाजपुर में बुधवार को 6मजदूर मालगाड़ी के नीचे सोए और फिर हमेशा के लिए अब सो गए। बारिश से अपने सिर को छुपाने के लिए 6मजदूर मालगाड़ी के नीचे आराम करने के लिए बैठे थे लेकिन अचानक तेज हवाओं के कारण बिना इंजन वाली मालगाड़ी (मानसून रिजर्व रेक) चल पड़ी और मजदूरों को उसके नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी जिंदगी उनसे छिन गई।
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे को लेकर सीएम नवीन पटनायक ने मजदूरों की दर्दनाक मौत को लेकर अपना दुख् व्यक्त किया और मृतक के परिवार को पांच लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

