टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 16 में अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक अब छोटे पर्दे पर जल्द धमाल मचाते हुए नज़र आएंगे। छोटा भाईजान की आवाज और भोलेपन ने सबको अपना दीवाना पहले ही बना लिया था ताजिकिस्तानी सिंगर ने मात्र 19 साल कि उम्र में सबके दिलों पर राज कर लिया हैं। बिग बॉस में सबसे कम उम्र में भाग लेने वाले ये पहले कंटेस्टेंट्स हैं। ‘खतरों के खिलाडी’ सीजन 13 में भी अब्दु गेस्ट के रूप में नज़र आये थे। अब क्यूट अब्दु जल्द एक टीवी सीरियल पर नज़र आने वाले हैं। ‘प्यार का पहला नाम: राधा मोहन’ में दिखाई देंगे।
जानकारी के अनुसार आपके बता दे कि ‘प्यार का पहला नाम: राधा मोहन’ में अब्दु रोजिक एक्टिंग कि दुनिया में पहला कदम रखने जा रहे हैं। इस शो में अब्दु कैमियो रोल प्ले करेगें। सीरियल के लीड रोल में शब्बीर अहलूवालिया और निहारिका रॉय नज़र आएंगे।
सीरियल में ‘प्यार का पहला नाम: राधा मोहन’ शो में ‘अपकमिंग ट्रैक में मोहन (शब्बीर अहलूवालिया) और तुलसी (कीर्ति नागपुरे) की बेटी गुनगुन (रीजा चौधरी) को अपना जन्मदिन मनाते हुए दिखाया जाएगा दामिनी (संभाना मोहंती) अब्दु को गुनगुन को किडनैप करने के लिए भेजती है बाद में पता चला कि अब्दु का इरादा गुनगुन को कोई नुकसान पहुंचाना नहीं था बल्कि वह पैसे के लिए दामिनी के कहने पर वे उसकी बात मान रहा है। गुनगुन और अब्दु बाद में अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
भारत में अब्दु रोजिक सबसे प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज में से एक हैं। अपनी अवाज के अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाले अब्दु रोजिक टीवी सीरियल में आकर धमाल मचाने वाले हैं जल्द।

