Chhattisgarh Poll: छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Poll) चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान सुकमा जिले के कोंट विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का एक जवान घायल हो गया। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की कुल 90 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहा है.10 सीटों पर सुबह 7 बजे और बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। बता दें कि बहिष्कार और नक्सली खतरों के कारण व्यापक सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।
गश्ती के दौरान विस्फोट
एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, मंगलवार की सुबह मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए कोबरा 206 और सीआरपीएफ के जवान तोंडामारका स्थित कैंप से एल्मागुंडा गांव तक एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकले थे. गश्ती के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया, जिससे इंस्पेक्टर श्रीकांत घायल हो गए. घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: Delhi Odd-Even Formula: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, 13 से 20 नवंबर तक दिल्ली में लागू रहेगा Odd-Even Formula
छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Poll) चुनाव के पहले चरण में 90 में से 20 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है.सुबह 11 बजे तक 22.97 फीसदी मतदान हो गया है। इन 20 सीटों पर 223 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और 4,078,681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अति संवेदनशील बस्तर क्षेत्र समेत सभी 20 सीटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लगभग एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. बाकी 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।

