माफिया अतीक के परिवार पर मुसीबतों के शिकंजा कसता चला आ रहा है। अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उमेश की हत्या के बाद से ही शाइस्ता फरार चल रही है लेकिन वो कहते हैं ना कानून के हाथ इतने लंबे होते हैं कि आरोपी कहीं भी छुपा हो उस तक पहुंच ही जाते हैं।
दरअसल प्रयागराज पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा जिसमें उमेश पाल की हत्याकांड से पहले एक शार्प शूटर साबिर शाइस्ता से मिल रहा है। पुलिस को आशंका है कि अतीक अहमद की पत्नी भी वारदात में शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज के हाथ लगते ही पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में आ गई है। फुटेज 19 फरवरी की रात 8 बजकर 57 मिनट शाइस्ता परवीन अतीक के शार्प शूटर बल्ली के घर पहुंची थी।
इसके बाद रात 10 बजकर 20 मिनट पर वह बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है। यानी शाइस्ता परवीन बल्ली शूटर के घर पर 1 घंटा 23 मिनट तक रुकी थीं। सीसीटीवी फुटेज में शाइस्ता के साथ शार्प शूटर साबिर भी मौजूद था। साबित उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी है और उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। फिलहाल शाइस्ता फरार चल रही है और कहीं बिल में छुपकर बैठी है लेकिन पुलिस के लंबे हाथ कभी ना कभी उसे ढ़ूंढ ही लेंगे।
हालांकि अतीक का आधा परिवार जेल में पहले से बंद है। अतीक के दोनों बेटे अली अहमद, उमर अहमद जो पहले से ही जेल में बंद है उनपर अब पुलिस ने और सख्ताई बरतनी शुरू कर दी है। अतीक के दोनों बेटों को अलग अलग बैरक में रखा गया और सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया है और दोनों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है और पूरी फीड डीजी जेल के कंट्रोल रूम को भेजी जा रही है।
वहीं शाइस्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुलिस पर नाबालिग बेटों को गायब करने का आरोप लगाया है। जिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में 13 मार्च को सुनवाई होनी है दूसरी तरफ शाइस्ता खुद भी पुलिस की सख्ती के बाद से गायब है। वहीं इस मामले की बागडोर को ऐसे अधिकारी को सौंपा गया है जिसने बड़े से बड़े माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। उनका नाम है अनंत देव तिवारी। अनंत देव तिवारी ने कानपुर के विकास दुबे को भी मौत की नींद सुला दिया था और अब एक बार फिर अंत देव तिवारी को इस मामले की बागड़ोर संभालने की जिम्मेदारी दे दी गई और STF टीम में शामिल कर दिया है।

