दिल्ली आबकारी मामले को लेकर सीबीआई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है, इस बीच कई बड़े नेता सीबीआई हेडक्वार्टर के पास धरने पर बैठ गए। दिल्ली पुलिस ने इस बीच कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर होते हुए कह रही मनीष सिसोदिया ने बच्चों की शिक्षा के लिए इतने अच्छे काम किए सरकारी स्कूलों की व्यवस्था कराई जिससे हर बच्चा शिक्षा पा सके, आज प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ने आ रहें क्यो उनकी गलती है, भाजपा को अपने काल दिखाई दे रहा है AAP पार्टी के रूप में इसलिए झूठे इल्जाम लगाकर नई तरह से राजनीति खेलने का प्रयास किया जा रहा है।


सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप के बड़े नेता; आप सांसद संजय सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है, संजय सिंह ने कहा भाजपा कट्टरपंथी राह की ओर चल रही है जिसने देश को सरकारी स्कूल का बेहतरीन मॉडल दिया उनपर झूठे आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करना चाह रहे और Adani ने देश के हजारों करोड़ रुपए का गबन किया—उसको पुरस्कार?

बता दें पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है, उनके साथ पार्टी के कई और नेता भी मौजूद हैं।

