आज फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, 02 मार्च 2023 और गुरुवार का दिन है। यह दिन आज आपके लिए कैसा रहेगा। जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज के आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा।

वृषभ राशि :-
कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं।

मिथुन राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचे।

कर्क राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबाल अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें।

कन्या राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी।

धनु राशि :-
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मकर राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुम्भ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।

