9 मार्च बॉलीवुड के लिए Black Day लेकर आया कि सबको हंसाने वाला चेहरा सतीश कौशक(Satish Kaushik) जब दुनिया को अलविदा कह गया और पंचत्तव में विलीन हो गया। बॉलीवुड के सितारे अभी भी उनके गम में डूबे हुए हैं। इंडस्ट्री में अभी भी शोक की लहर है। खासकर उन सितारों के लिए इस बात को मनाना बेहद मुश्किल हो रहा है जो सतीश कौशिक के खास दोस्त थे, और जिन्होनें उनके साथ कई फिल्में की।
दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक को लेकर नए नए खुलासे कर रही है पहले तो पुलिस ने कहा कि उनको फॉर्म हाउस से आपत्तिजनक दवाइंया मिली हैं और अब एक नया मोड़ सामने आया है। सतीश के तीस साल पुराने दोस्त और बिजनेसमैन विकास मालू का एक्टर की हत्या की बात सामने आ रही है। शॉकिंग बात ये है कि विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने ये सब बातें कहीं है।
सान्वी ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखकर अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास ने सतीश से 15 करोड़ रूपये उधार लिए थे और इस बात को लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ था तो उन्हें शक है कि विकास ने ही सतीश को गलत दवाई देकर हत्या की है। सान्वी ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा है।
शुरूआत में सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये सामने आया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई लेकिन अब सतीश कौशिक की अचनाक मौत को हत्या बताया जाने लगा है। सान्वी ने आरोप लगाया कि कौशिक को कुछ दवाइयां देकर उसकी हत्या की गई थी महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने पूरी प्लानिंग के साथ ये दवाइयां सतीश कौशिक को दिलवाइ जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को एक वरिषठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली के उस फार्महाउस से कुछ दवाएं बरामद की हैं जहां 66 वर्षीय अभिनेता सतीश कौशिक अपनी मृत्यु से पहले एक पार्टी में शामिल हुए थे।
शिकायत में सान्वी ने ये भी कहा- मैं ड्राइंग रूम में मौजूद थी जहां सतीश कौशिक और मेरे पति के बीच पैसों को लेकर बहस हुई थी। दोनों बहस में उलझे हुए थे, कौशिक कह रह थे कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है और तीन साल हो गए हैं उन्होंने 15 करोड़ रुपये दिए हुए। सतीश कौशिक ने यह भी कहा कि पैसों को ना तो कहीं इनवेस्ट किया गया ना ही उनका पैसा लौटाया गया जिसके लिए वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि अब पुलिस इस पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है।
वहीं ये भी बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अभी तक कुछ भी असामान्य नहीं आया है। अब ये देखना होगा कि सतीश कौशिक की मौत के मामले में आया ये नाया ट्विस्ट क्या मोड़ लेगा। इस बीच विकास मालू का बयान सामने आया है। विकास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘सतीश जी पिछले 30 सालों से मेरा परिवार थे और दुनिया को खराब लाइट में दिखाने के लिए चंद मिनट भी नहीं लगे। मैं सोच भी नहीं सकता उस ट्रैजिडी के बारे में जो हमारी शानदार सेलिब्रेशन के बाद हुई।
मैं अपनी चुप्पी तोड़ना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि एक ट्रैजिडी हमेशा अनजानी होती है और किसी का भी उसपर जोर नहीं होता। इसके साथ ही मैं मीडिया से आग्रह करूंगा कि सभी की भावनाओं की कद्र करें। हमारे सभी आने वाले सेलिब्रेशन में सतीश जी को मिस किया जाएगा।’

