गाजियाबाद थाना नंदग्राम क्षेत्र के संगम विहार से एक घटना सामने आई है। कुछ दबंग एक मकान पर कब्जा करने के लिए हथौड़े से घर का दरवाजा तोड़ रहे थे उसी वक्त कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया यह तस्वीर बहुत डराने वाली थी।
हालांकि निवाण टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन सोचिए अगर आपके साथ इस तरह की घटना हो रही होती तो आपके दिल पर क्या बीत रही होती सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सभी को डरा रही थी हर कोई जानना चाहता था की इन दबंगों का अब क्या होगा लेकिन जैसे ही गाजियाबाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया तो उन दबंग के चेहरे जल्दी ही बेनकाब हो गए।
नंदग्राम के थाना प्रभारी सचिन मलिक ने चंद्र घंटे के अंदर ही इन दबंगों को सलाखों को पीछे डाल दिया। पुलिस ने तत्काल की इस में कार्यवाही तीन को किया गिरफ्तार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

