ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है अब बसपा की सुप्रीमो मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बसपा चीफ मायावती ने ज्ञानवापी पर हो रही सियासी बयानबाजियों को लेकर सपा और भाजपा पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि इस तरह के बयान जो दिए जा रहें वो सोची समझी साजिश हो सकते हैं।
बसपा की चीफ मायावती ने कहा कि जिस तरह से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बद्रीनाथ मंदिर को बौद्ध मठ कहा और इसके बाद सीएम योगी ने ज्ञानवापी मंदिर को लेकर बयान दिया ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। सीएम योगी ने सवाल किया कि मस्जिद के अंदर त्रिशूल कहां सा आया हमने तो नहीं रखा? ज्योतिर्लिंग है देव प्रतिमाएं हैं पूरी दीवालें चिल्ला चिल्ला कर क्या कह रही हैं इससे विवाद और बढ़ सकता है। ऐसे में ये दोनों पार्टियों की कोई सोची समझी रणनीति भी हो सकती है, जो कि बेहद गंभीर मामला है

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब ज्ञानवापी मामले में एएसआई से सर्वे कराने की विवाद को लेकर मामला माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में अभी लंबित है इस विवाद के संबंध में कोर्ट में टीका टिप्पणी करना आवश्यक ही नहीं बल्कि अनुचित है। कोर्ट के फैसले का सम्मान एवं इंतजार करना जरूरी है।

