तेलंगाना की सिंकदराबाद कैंट से विधायक लस्या नंदिता का सड़क हादसे में निधन हो गया विधायक नंदिता अपनी कार से यात्रा कर रही थीं कि संगारेड्डी के अमीनपुर मंडल इलाके के सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
लस्या नंदिता के ड्राइवर को भी आईं गंभीर चोटें इलाज जारी
हादसे में कार का आगे का हिस्सा इतनी बुरी तरह से चकनाचूर हो गया कि लस्या नंदिता को काफी गंभीर चोटें आई उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया और वहां उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनका कार ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
BRS प्रमुख केसीआर ने लस्या नंदिता की मौत पर शोक भावनाएं की व्यक्त
लस्या नंदिता के निधन पर BRS प्रमुख केसीआर ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा- एक युवा विधायक के रूप में अपने कामों के लिए पहचानी जाने वाली लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत से दुखी हूं इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
ये भी पढ़ें : GREATER NOIDA: ग्रेनो प्राधिकरण ने छह फीसदी भूखंड की पात्रता तय करने को लेकर हैबतपुर में लगाया शिविर
वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंती रेड्डी ने युवा विधायक की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- कैंट विधायक लस्या नंदिता की यूं असामयिक मौत से मैं काफी गहरे सदमे में हूं नंदिता के पिता सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ता रहा था और पिछले साल ही उनका इसी महीने में निधन हुआ था और ये बेहद ही दुखद है कि इसी महीने में नंदिता की मौत हो गई उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। साथ ही मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
पहले भी विधायक लस्या नंदिता हुईं थी हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक लस्या नंदिता महज 36 साल की थी और हाल ही में 10 दिन पहले भी नंदिता सड़क हादसे का शिकार होते होते बची थीं उससे कुछ महीने पहले यानि पिछले साल दिसंबर में भी नंदिता सात लोगों के साथ लिफ्ट में फंस गईं थी। युवा महिला विधायक लस्या नंदिता की मौत पर KTR ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट कर लिखा- “लस्या नंदिता के निधन की दुखद और चौंकाने वाली खबर मिली है। मैं युवा विधायक की मौत से स्तब्ध हूं और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

