दिल्ली से एक बार फिर रोंगते खरे देने वाली वारदात सामने आई है जिसके बारे में सुनकर आपकी आंखे नम और दिल दहशत में चला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें फिर से एक बार एक बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया वो भी बड़े ही गंदे और साजिशन अंदाज में आईए आपको ये भी बताते हैं कि आखिर क्या है ये घटना राजधानी दिल्ली एक बार फिर से श्रद्धा जैसे मर्डर केस से दहल उठी है।
प्यार और मौत के बीच की पूरी कहानी, जानें
सहिल गहलोत नाम की लड़के ने निक्की से पहले तो प्यार किया और उसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि मामला मौत तक जा पहुंचा। बता दें कि साहिल गहलोत साल 2018 में निक्की यादव से उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर में मिला था। वहीं पहली मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। फिर क्या था प्यार का इजहार हुआ और प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि साहिल और निक्की ने ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और फिर ग्रेटर नोएडा में ही एक किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। जानकारी तो ये भी मिली है कि इस मामले में युवती के परिजनों और अन्य किसी ने पुलिस में किसी भी तरहकी शिकायत नहीं दर्ज कराई थी।
साहिल और मृतक युवती निक्की यादव पिछले दो वर्षों सो सहमति संबंधों में थे। साहिल अपने परिजनों के दबाव में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चाहती थी। ये बात जब उसने निक्की को बताई तो निक्की गुस्से से आग बवूला हो गई और धमकी भरे अंदाज में साहिल को धमकी दे डाली कि अब तुमहें फसा दूंगी। इस बात को सुनकर लड़का डर गया और आवेश में आकर एक रात दिल्ली में ही कार में उस लड़की की गला घोट के हत्या कर उसको हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया और उसके बाद हत्यारे वाले सोंच के चले उस लड़की ठिकाने लगाने के लि और सबूत मिटाने के लिए अपने ही ढ़ाबे के फ्रिज में छुपा दिया कहते हैं कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं उसी तर्ज पर पुलिस ने शव और साहिल दोनों को अपने शिकंजे में ले लिया और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है..

