बॉलीवुड की पॉपुलर और चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देकर फैंस के दिलों में राज किया है लेकिन अचानक से उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टा पर एक पोस्ट किया जिसके बाद फैंस काफी शॉक हो गए।
काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक का किया ऐलान
काजोल ने सभी सोशल मीडिया से कुछ समय ब्रेक लेने का फैसला किया और उन्होंने अपनी इंस्टा प्रोफाइल से अपनी सभी फोटोज वीडियो को डिलीट कर दिया है और केवल इंस्टा की स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है कि वो इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रहीं हैं इसलिए वो सभी सोशल मीडिया से कुछ समय का ब्रेक ले रहीं हैं।
काजोल के इस पोस्ट के बाद से फैंस इतने परेशान हो गए हैं कि उन्होंनें अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है और सवाल पूछ रहें हैं कि आखिर ऐसे कौन से बुरे दौर से गुजर रहीं हैं आप, तो कोई उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उनके साथ खड़े रहवे की बात कर रहा है।
काजोल ने इंस्टा से डिलीट किए सभी पोस्ट
काजोल के अचानक यूं सोशल मीडिया छोड़ने और इस पोस्ट पर फैंस काफी हैरान हैं कि आखिर उनकी जिंदगी में अचानक ऐसी कौन सी मुश्किल घड़ी आ गई जो वो बता भी नहीं पा रहीं हैं। फैंस केवल प्रार्थना कर रहें हैं कि उनकी प्यारी काजोल की लाइफ में सब अच्छा हो जाए और फिर से वो सोशल मीडिया पर वापसी करें।

