बॉलीवुड पर गदर मचाने वाली फिल्म गदर एक प्रेम कथा 1 जून 2015 को रिलीज हुई थी और अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इसका पार्ट 2 गदर(Gadar-2) मचाने जल्द आने वाला है। ये खबर सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों को पता लगी फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। तारा सिंह(Sunny Deol) सकीना(Amisha Patel) Zee Cine Awards 2023 में पहुंचे थे जहां तमाम स्टार्स ने यहां अकेले एंट्री ली लेकिन जब Sunny Deolऔर Amisha Patel ने रेड कर्पेट पर एंट्री ली सारी महफिल लूट ली।
सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की तस्वीरें छा गई हैं, जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है और वह रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। ऑवार्ड फंक्शन में दोनों का लुक इतना जबरदस्त था कि फैंस बेहद ही खुश हो गए सनी देओल पगड़ी पहने एक सफेद शर्ट, नीली डेनिम और भूरे रंग के ब्लेज़र में नजर आए। वहीं अमीषा पटेल सुनहरे हैवी लहंगे में एक्टर के साथ पोज देती हुई दिखीं। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस को गदर फिल्म की याद आ गई है।

दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वह बेहद अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे खुशी है कि उन्होंने अमीषा पटेल को दोबारा सकीना का रोल निभाने के लिए चुना है। वहीं तीसरे यूजर ने सनी देओल और अमीषा के गदर में रोल को याद करते हुए तारा सिंह और सकीना लिखा है। बता दें फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करेगी।
इस समय गदर2 फिल्म की शूटिंग अलग-अलग जगह पर चल रही है। फिल्म के पहले पार्ट का आपको वो सीन तो याद होगा जब सनी देओल ने नल उखाड़ा था और फाइट सीन किया था अब देखना होगा कि ढाई किलो का सनी का हाथ क्या इस बार नल उखाड़ता हुआ दिखाई देगा, या कहानी को कुछ अलग तरीके से पेश किया जाएगा, ये तो जब ही पता लगेगा ज फिल्म रिलीज हो जाएगी।
बता दें सनी देओल और अमीषा पटेल दोनों ही लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में लौटे हैं। फैंस के बीच काफी बज़ बना हुआ है। उम्मीद करते हैं कि यह जोड़ी बॉलीवुड में भी धमाल मचा देगी।

