बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में शुमार सतीश कौशिक का 9 मार्च की सुबह देहांत हो गया। दुनिया को अलविदा कहकर 67 के सतीश कौशिक ईश्वर को प्राप्त हो गए। एक्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
सतीश कौशिक की मौत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा- प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुःखद तथा फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुःखद तथा फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 9, 2023
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
मौत से पहले सतीश ने होली खेलते हुए पोस्ट शेयर की थी तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो उनके आखिरी स्माइलिंग पल होंगे। अचनाक हुए इस देहांत ने बॉलीवुड को एक गहरा झटका दिया है। एक दिन पहले ही सतीश कौशिक ने खुद ही अपनी होली खेलते हुए फोटो शेयर की थी और इस फोटो से बिल्कुल ऐसा नहीं लग रहा था कि वो आखिरी बार हमें दिखाई देंगे।
बता दें सतीश कौशिक ने करीबियों संग होली खेली थी। बात की जाए उनके करियर की तो उन्होनें बॉलीवुड जगत को कई फिल्में दीं लेकिन उन्हें खास पहचान मिली मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के रोल से। बॉलीवुड के तमाम एक्टर सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद कर रहें हैं। बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्विट करते हुए लिखा- ”मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं,
I am so shocked to hear the demise of actor-director Satish Kaushik ji, who was always vibrant, energetic and full of life, he will be missed immensely by the film fraternity & millions of admires, My deepest condolences to his family members. #OmShanti.🙏 @satishkaushik2 pic.twitter.com/Q9Sd0M1f28
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) March 9, 2023
जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मधुर भंडारकर ने अपनी फोटो सतीश कौशिक के साथ पोस्ट करके उन्हें याद किया।
सतीश कौशिक की पार्थिव शरीर फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। अब वहां से निकालकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल ले जाया जाएगा। जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा।
फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन सुभाष घई ने भी सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ”यह बहुत ही दुखद है कि हमने अपना एक सबसे अच्छा दोस्त डियर सतीश खो दिया – एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा सबसे खराब संकट में भी हंसता रहा और अपने बुरे वक्त में भी सबके साथ खड़ा रहा। एक महान कलाकार, महान इंसान, बेहतरीन दोस्त। हमें इतनी जल्दी इतनी जल्दी छोड़ गए।”
It’s just shattering that we lost our one best friend #DEAR SATISH – a man who always laughed even in worst crisis and stood by anyone in his crisis “ A great artiste.Greater human being greatest friend I know🙏🏽 left us so sudden so soon. 🙏🏽 pic.twitter.com/jxwE1uf77m
— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) March 9, 2023
सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे। सतीश कौशिक की मौत की खबर सुन कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने सतीश कौशिक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
Woke up to this horrible news, he was my biggest cheerleader, a very successful actor and director #SatishKaushik ji personally was also a very kind and genuine man, I loved directing him in Emergency. He will be missed, Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/vwCp2PA64u
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 9, 2023
”इस दर्दनाक खबर के साथ सुबह हुई। वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छे और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में डायरेक्ट करके बहुत अच्छा लगा, उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।”

