बॉलीवुड के दबंग खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उनके गैलेक्सी घर की सुरक्षा का कड़ा इंताजम कर दिया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से सलमान को धमकी दी गई है। 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सलमान खान से ‘बात करने’ की डिमांड की गई है। ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है।
ई-मेल में लिखा था ‘गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।
ई-मेल मिलने के बाद सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए बांद्रा पुलिस ने IPC की धारा 506(2), 120 (B), 34 के तहत गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथी ही सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें ये पहली बार नहीं जब भाईजान को धमकी दी गई अभी कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई ने एक निजी चैनल के इंटरव्यू में कहा था उनके मन में भाईजान के लिए चपन से ही गुस्सा है क्योंकि उन्होनें काले हिरण को मार दिया था और हमारे समाज से माफी आज तक नहीं मांगी है। इतना अहंकार ठीक नहीं उनका ये अहंकार हम जल्द तोड़ देंगे। हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे।” सलमान ने हमारे समाज को नुकसान पहुंचाया है और हमारा उनसे विरोध है।
बॉलीवड के भाईजान पर अटैक करने की भी प्लानिंग हो चुकी है लेकिन विरोधियों के मनसूबे कामयाब ना हो सके। 2019 में लॉरेंस बिश्नोई ने अपने करीबी संपत नेहरा के साथ सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी, लेकिन सलमान पर अटैक करने की उनकी प्लानिंग फेल हो गई थी। कोशिशें नाकाम होने के बाद भी गैंगस्टर अपना इरादा छोड़ने के लिए तैयार नहीं उल्टा सलमान खान को मारने के हौसले उनके और बुलंद होते जा रहें हैं।

