बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई है बहुत ही संघर्ष के बाद अक्षय कुमार आज देश और दुनिया में अपनी जगह बना चुकें हैं। उनके देश और विदेश में करोड़ो फैंस हैं, खिलाड़ी कुमार दिल से एकदम फैमिली वाले हैं अपनी मां के साथ वो काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे इस बात को उन्होनें एक इंटरव्यू में बताया और काफी भावुक भी हो गए थे।
अक्षय ने इंटरव्यू में कहा कि मेरे मुश्किल समय में उन्होनें मुझे गिरने नहीं दिया। मेरी ढाल बनकर वो मेरे साथ हमेशा खड़ी रही थी। अपनी मां अरूणा भाटिया को याद करते हुए अक्षय अपने आंसू नहीं रोक पाए और हो भी क्यों ना कोई भी बच्चा जिसने अपनी मां को खो दिया हो उसकी यादों में तो वो हमेशा जिंदा ही रहती है।
हाल ही में अक्की की नई फिल्म “सेल्फी”बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है उसी का प्रमोशन करने अक्षय एक इंटरव्यू में पहुंचे थे जहां उन्होनें बताया कि वो हर दिन शूटिंग करने के बाद अपनी मां के पास जाते थे, जबतक वो अपनी मां से बात नहीं कर लेते थे उनका दिन पूरा नहीं होता था। इस दौरान अक्षय अपने इमोश्नस् को कंट्रोल नहीं कर पाए और इंटरव्यू के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें याद करते हुए अपनी मां की सबसे प्राचीन बात याद करते हुए कहा, “उनकी एक बड़ी मशहूर लाइन है- ‘फिक्र नहीं कर पुत्तर, बाबाजी तेरे नाल है।”बता दें साल 2021 में अक्षय कुमार की मां का निधन हुआ था।

