बॉलीवुड के महानायक, शंहशाह बिग-बी फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें काफी जगह चोट आई है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया से ब्लॉग के जरिए दी और बताया कि वो अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में बुरी तरह से हादसे का शिकार हो गए।
महानायक ने आगे बताते हुए कहा कि वो फिल्म के लिए एक्शन सीन शूट कर रहे थे तभी वो हादसे का शिकार हो गए फिलहाल शूटिंग रद्द कर दी गई और अब बिग बी अपने घर मुंबई में आराम फरमा रहें हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है।
रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है, शूट रद्द कर दिया गया है। एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गया। हैदराबाद से घर वापस आ गया हूं। पट्टी बांध दी गई है और बाकी का इलाज चल रहा है। हां दर्दनाक है, हिलने-डुलने और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है, ठीक होने में कुछ हफ़्ते लगेंगे, इससे पहले कि कुछ सामान्य हो जाए, दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है।
लेकिन वो कहते हैं ना कि मुसीबतें शंहशाह के बुलंद हौसले के आगे टिक नहीं पाती। चोट लगने के बाद भी उन्होनें पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘चोट के कारण जो भी काम किया जाने थे उन्हें फिलहाल रोक दिया गया है। जब तक इलाज पूरा नहीं हो जाता तब तक सारे काम बंद रहेंगे। फिलहाल मैं जलसा में आराम कर रहा हूं और सभी आवश्यक गतिविधियों के लिए थोड़ा सा मोबाइल हूं .. लेकिन हां आराम में और आम तौर पर लेटे रहते हैं। मुश्किल होगी या कह दूं। मैं आज शाम जलसा गेट पर शुभचिंतकों से नहीं मिल पाऊंगा.. तो मत आना.. और जो आने वाले हैं उन्हें जितना बता सकते हो बता देना। बाकी सब ठीक है।”
आपको बता दें कि प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। ये फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं।
इतनी तकलीफ में भी इस पोस्ट में अमिताभ के इस आखिरी लाइन में जो बाकी सब ठीक है लिखा उससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें बॉलीवुड का शंहशाह यूंहि नहीं कहा जाता है। उनके इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की भी प्रार्थनाएं कर रहें हैं। हालांकि बता दें कि बिग बी ऐसी परिस्थिति से पहली बार नहीं जूझ रहें 26 जुलाई 1982 को बेंगलुरु में ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। यह एक फाइट सीन था। एक्शन डायरेक्टर के कहने पर पुनीत इस्सर को अमिताभ के मुंह पर घूंसा मारना था और उन्हें टेबल के ऊपर गिरना था। सीन अमिताभ के बॉडी डबल के साथ शूट करने का सजेशन दिया गया।
बिग बी सीन में रियलटी चाहते थे, इसलिए उन्होंने खुद ही यह सीन करने का फैसला किया। एक्टर्स रेडी हुए। लाइट्स ऑन हुईं। कैमरा एंगल सेट हुए। डायरेक्टर के एक्शन बोलते ही शूटिंग शुरू हुई। शॉट ओके हुआ और लोग तालियां बजा उठे। अमिताभ के चेहरे पर भी मुस्कराहट थी। लेकिन तभी उन्हें पेट में हल्का दर्द हुआ। दरअसल, टेबल का एक कोना उनके पेट में चुभ गया था। कुली की शूटिंग के दौरान लगी यह चोट, शुरू में मामूली। लेकिन दो दिन बाद इतनी घातक निकली जो उन्हें आज तक दर्द देती है।

