आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व सक्रीय हो गयी है और अपने सभी बड़े नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दे रही है। भाजपा हर वो सीट को मजबूत करने में जुट गयी है जहाँ वह कमजोर है। इसके लिए वह पार्टी के कद्दावर नेताओं को बखूबी बड़ी जिम्मेदारी भी दे रही है। बता दें कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान के दो वरिष्ठ नेताओं वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झारखंड की गिरिडीह, दुमका, गोड्डा और कोडरमा लोकसभा सीट का जिम्मा सौंपा है। जबकि सतीश पूनिया को उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, अमरोहा और मुरादाबाद सीटों का संयुक्त प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेता 10 दिन तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहेंगे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को अपनी अध्ययन रिपोर्ट सौंपेंगे। वसुंधरा राजे 13 जून को झारखंड दौरे पर जाएगी।

