मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज सिद्धार्थनगर जिले में पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की और इटवा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता टिफिन बैठक में शामिल हुए। विधानसभा इटवा में आयोजित कार्यकर्ता टिफिन बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी सहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से अपने मन की बात कहते हुए अपनी परेशानियों से भी अवगत कराया।
पहली बार सिद्धार्थनगर जिले में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए सद्दाम खान से खास बातचीत कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर अब तक कल्याण योजनाएं जो जन जन तक पहुंची है उनसे लोगो को अवगत कराने के लिए इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे है। प्रदेश की लॉ एंड आर्डर पर उन्होंने कहा कि पूरी तरह से प्रदेश की अमनो अमान है कुछ असामाजिक तत्व जो इस तरह की हरकत कर रहे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम निष्पक्षता से कर रही है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह भाजपा के प्रति समर्पित रहते हैं और आज भी हैं यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

