लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा शनिवार 2 सितंबर से मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे । यह जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दी है उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 9:30 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के कई आल्हा नेता वह मंत्री उपस्थित रहेंगे।
जेपी नड्डा अभियान के तहत विभिन्न वर्गों से करेंगे मुलाकात
इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता शहीदों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों से भी मुलाकात कर मोदी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर को भाजपा महानगर कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया प्रेस वार्ता कर पूरे अभियान की जानकारी देंगे।

