BJP Convention : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी हुंकार भरने में जुटे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भी आयोजन किया जिसका समापन रविवार को दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने अपने संबोधन से किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरूआत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए की पीएम ने कहा मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है मैं उनसे कई वर्षों में कई बार मिला अभी कुछ महीनें पहले ही मैं उनसे मिलने पहुंचा था अपने दौरे के कार्यक्रम बदलक लेकिन तब मुझे नहीं पता था कि मैं उनसे आखिरी बार मिल रहा हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल की बताई उपलब्धि
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताई और कहा 10 साल के हमारा कार्यकाल बेदाग रहा घोटाले और आतंकवाद से मुक्ति दिलाई। हम छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं मैं राष्ट्र के संकल्प के लिए निकला व्यक्ति हूं और जनता का सपना ही मोदी का संकल्प है। विकास के लिए 2 शर्ते बहुत जरूरी हैं- पहली शर्त सरकार में बीजेपी की जोरदार वापसी और कांग्रेस से देश को बचाना है।
पीएम ने राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में भाजपा पर साधा निशाना
पीएम ने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कांग्रेस के पास फ्यूचर का कोई रोड मैप नहीं’, कांग्रेस के पास विकास का एजेंडा नहीं’, कांग्रेस भ्रष्टाचार परिवारवाद की जननी है। ‘देश बनाने के लिए लोगों को जोड़ना है’ देश का भाग्य बदलने का समय है तो आज देश के लिए बीजेपी जरूरी है। देश के सपने इस बार विराट होंगे 400 पार के लक्ष्य में अब से जुट जाना है’ अगले 100 दिन नए लक्ष्य बनाने हैं।

