2024 लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियों की तैयारियां ओर तेज हो गई है। दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के महासंग्राम के लिए देश के लगभग सभी दल दो गुट में बंट गए है। गुटों में बंटने के बाद चुनाव की तैयारियों में जुट गऐ है।
भाजपा को नुकसान, कांग्रेस को फायदा
बता दें कि 7 महीने बाद होने वाले चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है लेकिन लोगों के मन में कई सवाल भी है कि यदि आगामी लोकसभा चुनाव अगर आज कराए गए तो देश में किसकी सरकार बन सकती है, किस गठबंधन को फायदा होगा और किसको नुकसान होगा। लोगों के ऐसे ही सवालों को ध्यान में रखकर एक सर्वे किया गया है, जिसके आंकड़े चौकाने वाले है।
बता दें कि यह सर्वे आगामी चुनाव को लेकर लोगों के रुझान को देखते हुए किया गया है। जिसमें आए नतीजों के मुताबिक, पीएम मोदी की अगुवाई वाले एनडीए अलायंस को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि इंडिया गठबंधन उससे काफी पीछे रहते दिखाई दे रहा है। हालांकि आंकड़ों के आधार पर एनडीए और बीजेपी को 2019 की तुलना में कुछ सीटों की कमी हो सकती है। जबकि कांग्रेस को अगले साल होने वाले चुनाव में कुछ हद तक फायदा होने की भी संभावना है।
543 लोकसभा सीटों में से 318 पर जीत
बता दें कि सर्वे के नतीजों के अनुसार, एनडीए को कुल 543 लोकसभा सीटों में 318 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है तो दूसरी ओर 2019 चुनाव के मुकाबले एनडीए की सीटों में गिरावट होने की भी संभावना है। बता दें कि एनडीए को पिछले चुनाव में 353 सीटें मिली थी, इस लिहाज से इसे 35 सीटों का नुकसान हो सकता है।
अकेले दम पर बीजेपी की बात करें तो पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव के मुताबिक 13 सीटों की कमी के साथ 2024 में 290 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है बताते चले की बीजेपी को 2019 चुनाव में कुल 303 सीटों पर जीत मिली थी। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी अकेले अपने दम पर अगले साल केंद्र में फिर से सत्ता हासिल कर सकती है।
इंडिया गठबंधन फेल, एनडीए पास
अब अगर बात करे वोट शेयर की तो सर्वे में बीजेपी को 42.5 फीसदी,एनडीए को 57.5 फीसदी जबकि इंडिया को 24.9 फीसदी और अन्य को 32.6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बता दें कि बीजेपी की एनडीए अलायंस को सत्ता से बेदखल करने के लिए बनी एकजुट विपक्षी का इंडिया गठबंधन को सर्वे में 175 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन केंद्र में सरकार तो नहीं बना पाएगा।
अकेले कांग्रेस की बात करें तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को सिर्फ 66 सीटें मिलने का अनुमान है तो दूसरी ओर 2019 के आम चुनाव के हिसाब से कांग्रेस को 14 सीटों का फायदा हो सकता है। बता दें कि पिछले चुनाव में पार्टी को 52 सीटें मिली थी तो वही सर्वे में अन्य को कुल 50 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल, अब देखना काफी दिलच्सप होगा की 24 में भाजपा और NDA मिलकर कैसे विपक्षियों का सफाया करेंगा।

