आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी फुल मिशन मोड में आ गयी है। सभी राज्यों की छोटी छोटी क्षेत्रीय पार्टियों को अपने पाले में लाने की भरपूर कोशिश कर रही है। इसी कोशिश की तहत बीजेपी ने यूपी की क्षेत्रीय पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एनडीए में शामिल करा लिया है। आज भजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दिल्ली में मुलाकात हुई। जहां आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब एनडीए की घटक दल फिर से बन गई है।
बता दें कि अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि श्री ओम प्रकाश राजभर जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ। राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।
प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी
गौरतलब है कि भाजपा के इस प्रयास से विपक्षी एकता को बड़ा झटका लगा है। जहां एक ओर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी गैर भाजपा दलों को एकजुट किया जा रहा है। तो वही भाजपा विपक्षी एकता की प्रयासों को धरासाई करने में जुटी हुई है। राजभर से पहले भाजपा ने बिहार में भी एनडीए को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास और जितम राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है।
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी और भाजपा ने आगामी 2024 चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लिया है। दोनों दल के मिलने से पूरे प्रदेश में एक बड़ी ताकत पैदा होगी। देश के प्रधानमंत्री की जो सोच है उसे आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।

