शाहजहांपुर में सुबह सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की जान चली गई। दरअसल एक अज्ञात वाहन की टक्कर ने बाइक को टक्कर मार दी और उस पर चार लोग सवार थे जो मौत का शिकार हो गए।
अज्ञात वाहन की टक्कर की वजह से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जिसमें सास दामाद बेटी और नाती की सड़क हादसे में मौत। रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे परिवार के लोग लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा तक नहीं होगा कि उनका ये सफर मौत बन जाएगा। वैसे बाइक पर 5 लोग सवार लोग सवार थे 4 की मौत हो गई और एक 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बता दें ये दर्दनाक हादसा शाहजहांपुर के थाना शेरा मऊ दक्षिणी के शाहजहांपुर लखनऊ हाईवे का है जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार 5 लोंगो में 4 लोंगो की तो जान ले ली और जो आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा अगर वो भी बच गया तो उसके लिए जीना भी मौत के सामान हो जाएगा क्योंकि पूरा परिवार तो उसका खत्म हो गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक पर सवार परिवार के लोगो का खून सड़को पर बिखरा हुआ था जिसे देखकर आपके भी हाथ पैर कांप उठेंगे कि इतनी दर्दनाक मौत किसी दुश्मन को भी ना मिले।

