Big Boss OTT 2 का आज फिनाले है एल्विश और फुकरा इंसान के बीच कड़ा मुकाबला है दोपहर तक आज शो की वोटिंग ओपन हैं तो एल्विश की आर्मी और फुकरा की पांडा गैंग जमकर अपने अपने भाई को सपोर्ट कर रही है लेकिन अचानक से फुकरा की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है अभिषेक की बहन प्रेरणा ने ट्विट कर लिखा उन्हें पता लगा कि उनके भाई की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसलिए आज वो आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।
प्रेरणा ने लिखा कि अभिषेक ने बिग-बॉस के 60 दिन की जर्नी में सभी का खूब मनोरंजन किया आइए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।” जैसे ही फुकरा की पांडा गैंग को पता लगा कि उनकी तबियत खराब हो गई है तो ट्विटर पर उनके लिए स्वस्थ होने के कमेंट्स की झड़ी लग गई है एक यूजर ने लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ अभिषेक!! ट्रॉफी आपके घर आ रही है।
वहीं बिग-बॉस ओटीटी2 में 13 अगस्त की रात काफी शादनदार रही क्योंकि घर में एंजॉय का मूवमेंट छाया टोनी कक्कड़ और असीस कौर ने अपने गानों से पांचो कंटेस्ट्स एल्विश, अभिषेक, मनीषा, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे खूब झूमे इसके बाद घर में कुछ जनता आई और एल्विश के सिस्टम को जमकर हूट किया और सपोर्ट किया।

