Big Boss OTT 2 फिनाले की तरफ पहुंच रहा है 14 अगस्त को शो की ट्रॉफी के विजेता का ऐलान हो जाएगा फिनाले वीक से पहले जेड हदीद और अविनाश डबल इविक्शन में जीत की रेस से बाहर हो गए हैं और शो में छह कंटेस्टेंट्स की फिनाले वीक में धांसू एंट्री हो चुकी है। जिसमें फुकरा इंसान यानि अभिषेक ने पहले ही टिकट टू फिनाले में जगह बनाई इसके बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में सिस्टम हिला देने वाले एल्विश फाइनल में धुंआदार एंट्री कर चुकें हैं इसके अलावा बिहार की मनीषा, एक्ट्रेस पूजा भट्ट, जिया शंकर और बेबिका बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की रेस में आगे बढ़ चुके हैं।
बता दें इसमें से कोई एक मिड वीक इविक्शन में शो से बाहर होगा और टॉप 5 में रेस होगी। फुकरा इंसान यानि अभिषेक और एल्विश के बीच कांटे की टक्कर है बिग-बॉस ओटीटी 2 जीतने की क्योंकि दोनों की आर्मी लगातार दोनों को जबरदस्त सपोर्ट करने में जुटी हुईं हैं सोशल मीडिया पर अभिषेक फॉर द विन ट्रेंड कर रहा है तो एल्विश की आर्मी भी सोशल मीडिया पर लगातार उनकी जीत को ट्रेंड करा रही है।
एल्विश पहले ही कह चुकें हैं कि अभिषेक से तू शुरू से शो में रहा है तो तू जीतने के योग्य भी है एक ट्रॉफी हमारे बीच के भाईचारे को कभी खत्म नहीं कर सकती। एल्विश कह भी चुके हैं कि अगर वो ये शो नहीं जीते लेकिन उन्होनें देश की जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है और यही उनके लिए सबसे बड़ी जीत है।
वहीं बिहार की मनीषा के चुलबुले अंदाज को भी काफी पसंद किया गया है और बिहार में उनके सपोर्ट के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, उनकी और अभिषेक की दोस्ती को भी काफी प्यार मिला। मनीषा को फैंस टॉप 3 में देखते हैं। वहीं पूजा टॉप 5 में जगह बना सकती हैं।

