Big Boss OTT 2 जैसे जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे खेल में कॉम्पीटीशन भी देखने को मिल रहा है दो दोस्त यानि फुकरा इंसान अभिषेक और एल्विश के बीच कांटे की टक्कर चल रही है क्योंकि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है अब आपके मन में आ रहा होगा कि भाईचारे में ऐसा क्या हो गया तो चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला…
हाल ही में हुए वीकेंड के वार में सलमान खान ने फुकरा को फटकार लगाई और एल्विश को आईना दिखाया दरअसल हुआ कुछ ये था कि शो के फैमिली वीक में अभिषेक मल्हान की मां आई तो फुकरा ने उनसे कहा कि वाइल्ड कार्ड को वो विनर नहीं देखते क्योंकि आज तक शो में कभी वाइल्ड कार्ड एंट्री विनर नहीं बनी है इस क्लिप को सलमान खान ने सबके सामने दिखाया तो एल्विश को जोर का झटका लगा हालांकि उन्होनें चेहरे पर दिखाया नहीं।
इतना ही नहीं अभिषेक ने अपनी मां से ये तक कहा कि यादव साहब बहुत बड़ी चीज़ हैं आप बाहर वोट अपील करें। जितने भी मिनट का वीडियो बनाकर एडिटर से अपलोड कर सकती हैं, वो करें। ‘4 मिनट या 10 मिनट की, जितनी भी वीडियो अगर निकलती हो, नोनू से कहना कि वो एडिटर से बनवाए। जिसमें वो स्टार्टिंग और एंड में वोट अपील डाले।’ इसके बाद फुकरा ने एल्विश पर नेगेटिव पीआर करने का आरोप लगा दिया जिसके बाद एल्विश को तगड़ा झटका लगा और उनकी आर्मी उनके सपोर्ट में जबरदस्त तरीके से कूद पड़ी है।
आपको बता दें एल्विश ने शो में एंट्री करने से पहले फुकरा इंसान को फुल सपोर्ट किया था तो ऐसे में अभिषेक मल्हान का उन पर इस तरह से आरोप लगाना उनकी इनसिक्योरिटी को दिखाता है एल्विश के प्रति। फुकरा इंसान की नेगेटिव पीआर वाली बात पर एल्विश को काफी बुरा लगा जिसके बाद उन्होने जिया शंकर से बात की और कहा अपने ही धोखा देते हैं।
एल्विश आर्मी ने फुकरा को दोगला और ‘सांप’ तक कह दिया। यह भी कहा कि अभिषेक बहुत ही इनसिक्योर हैं। वो कहावत तो सुनी होगी दोस्ती चाहे भले ही कितनी अच्छी हो लेकिन जब बात कॉमपीटीशन की आ जाए तो दोस्तियों में भी दरार आ जाती है ठीक ऐसा ही हो रहा है बिग-बॉस के ओटीटी 2 फिनाले की कगार पर जैसे आ रहा है शो में तीन स्ट्रांग दोस्त एल्विश, मनीषा और फुकरा इंसान के बीच भी कॉमपीटीशन आ गया है एल्विश मनीषा से बात करते हैं अभिषेक के गेम को लेकर और कहते हैं कि तुम लोग शांणे बन जाते हो और सामने वाले को बेवकूफ समझते हो। हालांकि शो से जितने कंटेस्टेंट बाहर हुए वो भी एल्विश को ही सपोर्ट कर रहें हैं और तमाम बड़े एक्ट्रेस भी एल्विश के सिस्टम को ही सपोर्ट कर रहें हैं। एल्विश की आर्मी मनीषा की चीप हरकतों पर उन्हें काफी ट्रोल कर रही हैं।

