Big Boss OTT 2 के फिनाले में अब केवल चार दिन का समय बचा हुआ है और आपने वो कहावत तो सुनी होगी जब बात कॉमपीटीशन की आ जाता है तब दो दोस्त और भाईचारे में भी खटास आ जाती है ठीक ऐसा ही हो रहा है फुकरा इंसान यानि अभिषेक और एल्विश के बीच बुधवार के एपिसोड में पूजा भट्ट, जिया, मनीषा, बेबिका और फुकरा बैठे होते हैं तब एल्विश पूजा भट्ट से कहते हैं कि वो लगातार सोच रहें हैं फुकरा कि वो बात कि वाइल्ड कार्ड एंट्री उनकी नजरों में कभी विजेता नहीं हो सकता अगर मैनें ये शो जीत भी लिया तब भी अभिषेक मुझे विनर के रूप में नहीं देखेगा।
एल्विश ने आगे कहा कि जब उन्होनें बिग-बॉस में एंट्री ली तो शो अलग लेवल पर गया अगर ये चार हफ्ते पहले से था तो इसने क्यों पहले ही धमाका न कर दिया होता। पूजा भट्ट से बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने अभिषेक की ओपिनियन वाली बात को दोहराया। वह अक्सर उनके लिए कहते हैं कि एल्विश अपने ओपिनियन नहीं देता है। इस पर यूट्यूबर एल्विश का कहना है कि सिर्फ ओपिनियन देना है तो इसलिए ही सिर्फ अपनी बात रखो, तो वह इससे सहमत नहीं होते हैं।
इसी बात को लेकर एल्विश और अभिषेक बात करते हैं। तब अभिषेक कहते हैं, ‘तुमसे बड़ा गधा कोई नहीं है अगर तुमको ये लगता है कि मैं तुमको यू हीं ओपिनियन देने के लिए कहता हूं।’ इस बात पर एल्विश को बुरा लगता है और वह कहते हैं, ‘मैं दोस्ती की रिस्पेक्ट करता हूं। वरना किसी ने गधा कहा होता तो इसका रिएक्शन कुछ और होता। मैं इसलिए कम बोलता हूं क्योंकि लिसनर नहीं होते।’

