Big Boss OTT 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान हर वीकेंड का वार एपिसोड में किसी न किसी घर वाले की क्लास लगाते हैं और इस बार भाईजान ने फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को लताड़ लगा दी और उसके बाद सलमान खान ने एल्विश की मां को फोन कन्केट किया जिसके बाद एल्विश बुरी तरह से टूट गए और फूट फूट कर रोने लगे।
सलमान खान एल्विश की फैन आर्मी के बार में भी काफी कुछ बोला उन्होनें कहा असली आर्मी वो है जो देश पर हमारी रक्षा कर रही है और जो तुम्हारी आर्मी है एल्विश आर्मी उनकी रक्षा भी वो देश के सीमा पर जो आर्मी खड़ी है वही कर रही है। सलमान खान की एल्विश को लताड़ अब उन पर भारी हो पड़ रही है क्योंकि एल्विश की आर्मी ने एक्टर और शो के मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
सलमान ने एल्विश की फैन फॉलोइंग से लेकर स्टारडम और फॉलोअर्स पर भी कुछ बातें कहीं, जिससे उनके फैन्स नाराज हैं। सलमान ने एल्विश की फैन फॉलोइंग पर कमेंट किया और पूछा कि क्या उनके फैन्स उन्हें फ्री में फॉलो करते हैं या वह पैसे लेते हैं? तो इस पर एल्विश कहतें हैं फ्री में तो इसके बाद भाईजान एल्विश से कहते हैं कि अगर वो अपने फैंस को 500 रूपये में खरीदे तो कितने लोग उनको फॉलो करेंगे तो इस पर एल्विश का जवाब था पता नहीं
इसके बाद एल्विश की मां को वीडियो कॉल पर कन्केट किया जाता है जिसके बाद एल्विश बुरी तरह से टूट जाते हैं क्योंकि सलमान ये कहते हैं कि उनकी बेबिका को लेकर अभद्र टिप्पणी भी दिखाई गई है जिसके बाद एल्विश बुरी तरह से रोने लगते हैं कि उनकी मां को भी पता लग गया जिसके बाद एल्विश कुछ समय तक बात करने की स्थिति में नहीं थे लगातार वो रोते रहे लेकिन सलमान ने बताया कि क्लिप काट के दिखाई गई और बीप कर के दिखाई गई जिसके बाद एल्विश अपनी मां से बात करते हैं।
दरअसल एल्विश ने बेबिका धुर्वे को लेकर कुछ अनाप-शनाब बोल दिया था उन्होनें बेबिका को लेकर काफी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया था सलमान ने इसकी वीडियो क्लिप भी घरवालों को दिखाई थी, जिसमें मेकर्स ने एल्विश द्वारा बोले गए कुछ शब्दों को बीप भी कर दिया था। एक औरत के लिए इस तरह की बातें कहे जाने से सलमान भड़के हुए थे, और उन्होंने एल्विश को टारगेट पर ले लिया। चूंकि अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की, इसलिए सलमान ने उन्हें भी लताड़ा। सलमान ने एल्विश से ये भी पूछा कि उसके पिता एक प्रोफेसर है तो उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए वो किसी तरह कि अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। अंत में मां से बात करने के बाद सलमान ने एल्विश से कहा कि अभी आपको बहुत कुछ करना है और बहुत कुछ जीवन में हासिल कर के उंचाइयों को छूना है।
वहीं एल्विश के फैंस को ये बात बिल्कुल ना गवारा गुजरी कि उन्होनें उनकी मां को इस तरह डिमोटिवेट करने के लिए बीच में शामिल कर दिया इस तरह तो सलमान को बेबिका के पापा को भी स्टेज पर लाना था’. एक अन्य यूजर ने इसपर बिग बॉस को फेक बता दिया और लिखा, ‘बिग बॉस 2 फेक… सलमान खान फेक हालांकि एल्विश को अपनी गलती का अहसास हुआ और सलमान खान ने उनकी मां से कहा कि बेशक आपका बेटा आपसे बात कर के थोड़ा टूट गया है लेकिन इसके बाद वो स्ट्रांग भी हो जाएगा।

