Big Boss OTT 2 के फिनाले में अब चार दिन का समय बचा है ट्रॉफी की रेस से बुधवार को जिया शंकर बाहर हो चुकी हैं और शो को टॉप 5 मिल चुकें हैं एल्विश, अभिषेक, पूजा भट्ट, मनीषा और बेबिका फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर किसके सर पर जीत का ताज सजेगा?
कांटे की टक्कर फुकरा इंसान यानि अभिषेक और एल्विश में चल रही है दोनों की आर्मी जबरदस्त तरीके से सपोर्ट कर रही है लेकिन एल्विश की आर्मी फुकरा गैंग के मुकाबले इतनी स्ट्रांग और तगड़ी है कि शुक्रवार को एल्विश आर्मी ने दिल्ली के Adventure Island में मीट अप रखा और राव साहब को सपोर्ट करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
एल्विश के सिस्टम ने इस समय सबका सिस्टम हिला दिया है शुक्रवार को हुए मीट अप में 2 लाख लोग इकट्ठा हुए और ऐसी खबर भी सामने आई कि फैंस भी स्टेज पर चढ़ गए जिस वजह से स्टेज टूट गया और लाखों की भीड़ होने की वजह से पुलिस को आना पड़ा इसलिए इवेंट पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया।
बता दें एल्विश की मीट अप में सिंगर फाजिलपुरिया, एम सी स्केवयर पहुंचे। वहीं यूके राइडर, करण सहगल जैसे यूट्यूबर भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी कमेंट्स की लाइन लगी पड़ी है कि आज से पहले इतना बड़ा मीटअप कभी नहीं देखा है। दिल्ली, नोएडा से लेकर न्यू यॉर्क तक एल्विश के पोस्टर लगे हुए हैं फैंस भी जमकर वोट कर रहें है उनको कि वाइल्ड कार्ड एंट्री इस बार शो की ट्रॉफी जीतकर इतिहास और लोंगो की सोच को तोड़ दे।
फुकरा इंसान ने भी अपनी मां से कहा था कि वो वाइल्ड कार्ड एंट्री को विनर के रूप में नहीं देखते हैं और अपनी मां से अभिषेक मल्हान ये भी कहते हैं कि राव साहब बहुत बड़ी चीज़ हैं तो आप मेरे लिए बाहर ज्यादा से ज्याजा वोट की अपील करें उसके बाद फुकरा ने एल्विश पर नेगेटिव पीआर का भी आरोप लगाया जिसके बाद एल्विश की आर्मी उन्हें जमकर ट्रोल किया और दोगला, सांप कहा।
हर जगह एल्विश का सिस्टम छाया हुआ है उनकी आर्मी, फैंस उन्हें शो जीताने के लिए जमकर वोट और प्यार दे रहें है कि वो शो जीते जिससे वो लोग गलत साबित हो जाएं जो ये मानते हैं कि वाइल्ड कार्ड जीत नहीं सकता। एल्विश के लिए बॉलीवुड के सितारे भी सपोर्ट में हैं अभी हाल ही में कई स्टार घर के अंदर गए जैसे नेहा कक्कड़, उर्फी जावेद सबने एल्विश को सपोर्ट किया। उर्फी ने कहा कि वाइल्ड कार्ड भी डिजर्व करता है जीतना और शो में नमक एल्विश ही लाया वहीं नेहा कक्कड़ ने एल्विश का सिस्टम डायलॉग भी बोला।

