Big Boss OTT 2 इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है जबसे शो में फेमस सोशल मीडिया यूट्यूबर एल्विश ने वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री मारी है तबसे शो छाया हुआ है। हाल ही में जब सलमान खान ने एल्विश को फटाकर लगाई बेबिका पर अपशब्द बोलने को लेकर उनकी मां को बीच में लाने को लेकर फैंस सलमान खान को ट्रोल कर रहें हैं। वहीं अब गैंगस्टर गोल्डी बरार भी एल्विश को सपोर्ट में उतर आया है और फिर सलमान को धमकी दे डाली है।
सलमान ने एल्विश की फैन फॉलोइंग पर भी सवाल उठकार उन्हें जमकर खरी खोटी बोला था जिसके बाद Elvish Army जमकर सपोर्ट मैदान पर उतरी हुई है और सलमान खान को जमकर ट्रोल कर रही है। दरअसल एल्विश ने अपने यूट्यूब पर सलमान खान को एक बार जबरदस्त तरीके से रोस्ट किया था तो लोग ये कहने लगे कि उन्होनें इसी बात का बदला लिया है शो में।
बता दें सलमान खान ने जब एल्विश को फटकार लगाई तब से उनके फैन फॉलोइंग में भी गिरावट हो गई है उन्होनें मनीषा रानी की भी डिसरिस्पेक्ट की जब वो एल्विश को चुप कराने के लिए उठीं। वहीं एल्विश की आर्मी तो उन्हें सपोर्ट कर ही रही है अब गैंगस्टर गोल्डी बरार एक ट्विट वायरल हो रहा है जिसमें गोल्डी ने एल्विश को सपोर्ट किया है और लिखा है ये जो बिग-बॉस में एल्विश के साथ बुरा बर्ताव हुआ इसका बदला लेने की जिम्मेदारी मेरी। एल्विश भाई तुम सिस्टम पे सिस्टम करते रहो सिस्टमम हैंग रखिए भाई सलमान की, उसे तो मैं ही मारूंगा ‘ हालांकि इस ट्वीट में कितनी सच्चाई हम इसकी पुष्टि नहीं करते।
फिलहाल गोल्डी बरार के इस ट्विट की सच्चाई सामने नहीं आई लेकिन सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। एल्विश ने शो में धूम मचाई हुई है और फैंस के मुंह पर भी उनका नाम छाया हुआ है और रैंक में वो नंबर वन पर चल रहें हैं।

