बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश और फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनो ही आपस में काफी हंसी मजाक करते हुए नजर आते है और हाल ही में एल्विश ने फुकरा इंसान को कुछ ऐसा बोल दिया जिससे फुकरा इंसान एल्विश से गुस्सा हो गए।
एल्विश ने फुकरा इंसान से ऐसा क्या कहा
एल्विश ने अभिषेक बात करते हुए कहां यार मुझे घर छोड़कर जाना है। चाहे कुछ भी हो जाए और कितना भी पैसा देना पड़ जाए। तभी अभिषेक कहते है भाई इतनी मनहूस बात मत कर एक तो पहले से ही अशिका और मनीष नॉमिनेट हैं। ऊपर से तू भी फालतू की बात कर रहा हैं। अगर तुम सब चले गए ते मै क्या करूंगा, दीवारों से बात करूंगा क्या।
एल्विश की बात से फुकरा इंसान यानी अभिषेक हुए परेशान
एल्विश कहते हैं तेरे तो घर में सारे दोस्त हैं। तभी अभिषेक कहते है सारे दोस्त है लेकिन उन लोगों से में कुछ घंटे ही बात करता हूं, बाकी का सारा टाइम हम दोनो साथ में रहते है उसका क्या। एल्विश फिर कहते हैं बात तो तेरी सही है लेकिन बिग बॉस से कह न की एक हफ्ता कम कर दे ताकी हमें खेलने के लिए मोटिवेशन मिल जाए।
एल्विश ने बताय़ा अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बोल डाली
एल्विश यादव अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहते है की यार मैंने उससे कहा था मेरे लिए कुछ अच्छे कपड़े भेजना, लेकिन उसने तो मेरे लिए कलरफुल कपड़े भेज दिए।
पूजा भट्ट बनीं लव गुरू
पूजा भट्ट अभिषेक से कहती हैं की बेटा तुम क्या छुपेरिस्तम हो रहे हो, जिसके लिए तुम गाने गाते हो न मुझे पता है किसके लिए गाते हो। अभिषेक हंसते है और कहते है जिसके लिए गाना गा रहा हूं उसकी शादी 5 साल पहले हो गई। इस दौरान एल्विश अपनी गर्लफेंड के बारे में खुल कर बोलने लगे लेकिन फुकरा इंसान ज्यादा डिस्कस नहीं कर रहे थे। वहीं पूजा भट्ट रातोंरात घर से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस ओटीटी2 में पुजा भट्ट को एक मजबूत दावेदार माना जाता था। शो में पूजा भट्ट हर टास्क में अपना पूरा सहयोग देती थी और हर मुद्दे पर अपनी राय रखा करती थी जिसके कारण उन्हें शो में काफी ज्यादा पंसद किया जाता था, जानकारी के अनुसार पूजा भट्ट का शो छोड़ने का कारण कम वोट या घर में हुई कोई हिंसा नहीं बल्कि उनका मेडिकल रीजन हैं। मेडिकल रीजन की वजह से पुजा को बिग बॉस ओटीटी 2 से अलविदा कहना पड़ा।

