फेमस यूट्यूबर एल्विश इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं जब से सलमान खान ने उनको फटकार लगाई तब से Elvish Army सपोर्ट में हैं ट्विटर पर सोशल मीडिया पर Elvish छाए हुए हैं। सलमान ने एल्विश की बेबिका वाली गंदी भाषा का प्रयोग वाला वीडियो दिखाया लेकिन एल्विश लड़कियों की इज्जत करते हैं वो नहीं दिखाया गया होगा जब मनीषा ने शॉर्ट ड्रेस पहने हुई थीं तब एल्विश आकर अपना गमछा मनीषा के ऊपर डालकर निकल जाते हैं। वह उनसे कुछ कहते नहीं हैं। न इसका कोई मुद्दा बनाते हैं, न ही कोई बात करते हैं। मनीषा यह देखकर हल्कि सी स्माइल देती हैं और अपनी ड्रेस ठीक कर लेती हैं।
एल्विश ने छुए मनीषा के पैर
जब एल्विश मनीषा से बात कर रहें होते हैं तब उनका पैर गलती से मनीषा के पैर पर लग जाता है तो वो तुरंत कोई बात न बने वह फट से मनीषा के पैर छू लेते हैं। इसके बाद सभी एल्विश के बिहेवियर की तारीफ करते हैं। एल्विश और अभिषेक के साथ मनीषा का अच्छा बॉन्ड है। जरूरत पड़ने पर मनीषा भी इन दोनों की मदद करती हैं। हाल ही में उन्हें एल्विश का सिर दबाते देखा गया क्योंकि उनके सिर में दर्द हो रहा था।
अब बिग बॉस ओटीटी शो में फैमिली वीक हुआ जहां मनीषा रानी के पापा पहुंचे, तो वहीं ‘फुकरा इंसान’ अभिषेक मल्हान की मम्मी भी पहुंचीं। मम्मी को देख अभिषेक मल्हान बुरी तरह रो पड़े। उन्होंने भागकर मां को गले लगाया तो आंख से आंसू बहने लगे। मनीषा और एल्विश यादव ने अभिषेक की मम्मी के पैर छुए और उनसे गले मिले। यही नहीं, अभिषेक की मम्मी ने बेटे के साथ-साथ मनीषा और एल्विश को अपने हाथों से खाना खिलाया।

इसके बाद Manisha Rani के पापा ने एंट्री की। उन्होंने घरवालों के साथ काफी बातें कीं। उन्होंने Elvish Yadav और Abhishek Malhan के साथ डांस भी किया। बाद में मनीषा के पापा ने अभिषेक, एल्विश व मनीषा के ग्रुप की तारीफ भी की।

