मार्च के पहले दिन आम आदमी की जेब को झटका लग गया। नए महीने की शुरूआत होते ही LPG घरेलू सिलेंडर 50 रूपये और महंगा हो गया है। यानि अब दिल्ली में एलपीजी की कीमत 1103 रुपये का हो गई है। परेशानी की बात ये है कि होली से पहले महंगाई ने आम आदमी को ये बड़ा झटका मिला है।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा. जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।
कहां कितने का मिलेगा घरेलू सिलेंडर?
| शहर | नए रेट | पुराने रेट |
| दिल्ली | 1103 | 1053 |
| मुबंई | 1102.5 | 1052.50 |
| कोलकाता | 1129 | 1079 |
| चेन्नई | 1118.5 | 1068.50 |

