ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें ग्रेटर नोएडा के कैमरा लेंस बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फट गया और बड़ा हादसा हो गया इसके बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने कंपनी की इस बड़ी लापारवाही को लेकर हल्ला बोल दिया और कंपनी के आगे जमकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हंगामा कने वाले सभी कर्मचारियों को शांत किया। बता दे ये मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र का है।

