अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में 95वें Oscar Award की सेरेमनी चल रही है। भारत की RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतकर हॉलीवुड में डंका बजाया।(RRR NATO NATO Oscar) भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म(‘The Elephant Whispers’ wins Best Documentary Short Film in Oscar)के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता।

फिल्मी जगत की दुनिया में इस Oscar Award को सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। ऐसे में भारत ने 2 Oscar Award जीतकर दुनिया में इतिहास रचने जैसा काम किया है। इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड से लगा के बॉलीवुड के सितारे शैंपेन कलर के कार्पेट पर अपना जादू बिखेरने के लिए पहुंचे हुए हैं। बता दें 62 साल बाद रेड रेड कार्पेट की परंपरा टूटी है लेकिन इसके बावजूद भी सितारे इस शैंपेन कलर के कार्पेट पर मैजिक बिखेरने से पीछे नहीं हट रहें हैं।
नाटू-नाटू’ के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म की पूरी टीम फूली नहीं समा रही है। जूनियर एनटीआर, रामचरण पर फिल्माया गया है। ये गाना हिंदी में “नाचो नाचो”, तमिल में “नट्टू कूथु” और कन्नड़ में “हल्ली नातु” के रूप में रिलीज किया गया था। इस गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में भी अवॉर्ड जीता था। इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता था।

‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया है और चंद्रबोस ने इसे लिखा है। अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों ने तो शैंपेन कलर के कार्पेट पर अपने लुक से जादू ऐसा बिखेरा की हॉलीवुड भी इनके आगे फीका पड़ गया। बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने लुक से सबको फेल कर दिया ब्लैक ऑफ शोल्डर फिश कट गाउन में ‘ऑस्कर 2023’ की शोभा बढ़ाई। डायमंड नेकलेस और मैसी हेयरबन से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। आईलाइनर के साथ न्यूड मेकअप में वह किलर लग रही थीं। इस बार के अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका प्रेजेंटेटर का रूप को निभा रहीं हैं।

