कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दिल्ली में कभी चटाकेदार चाट का स्वाद, शरबत-ए-मोहब्बत, तो कभी कर्नाटक में उन्होनें वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के साथ एक रेस्तरां में मसाला डोसा और कॉफी का लुत्फ उठाया था और उनकी समस्याएं सुनते हुए दिखाई देते हैं मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने से लेकर बेंगलुरु की लोकप्रिय सड़कों पर चलने और सड़क किनारे आइसक्रीम पार्लर से कुल्फी खाने तक, ट्रक पर सवार होने से लेकर राहुल गांधी के खूब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और अब राहुल गांधी मेकेनिक के साथ नजर आएं हैं।
मेकेनिकों के साथ नजर आए राहुल गांधी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मेकेनिक के साथ काम करते हुए दिखाई दिए हैं उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। कांग्रेस ने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा,”यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं, इन कपड़ों पर लगी कालिख, हमारी ख़ुद्दारी और शान है, ऐसे हाथों को हौसला देने का काम, एक जननायक ही करता है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है…”
भले ही राहुल गांधी के हाथों से सांसदी चली गई हो लेकिन कांग्रेस पार्टी को 2024 चुनाव जीताने के लिए राहुल गांधी कोशिशें में जुटें हैं लोगों से जुड़कर उनकी समस्याएं सुन रहें है।

