आज कल लोग बिजनेस के नए नए तरीके अपनाकर पैसे कमा रहें हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर बीटेक पानीपुरी वाली नाम की लड़की ने जमकर सुर्खियां बटोरी और अब समोसा किंग नाम से एक दंपत्ति सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बेंगलुरू के रहने वाले एक दंपत्ति ने जॉब छोड़कर खुद की बिजनेस करने का सोचा और आज के समय में जॉब से बेहतर कमाई उनकी खुद के बिजनेस से कई गुना अच्छी है।
दंपत्ति ने समोसे जो कि भारतीय स्नैक्स में लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। बेंगलुरु के रहने वाले निधि सिंह और उनके पति शिखर वीर सिंह ने अपनी मल्टीनेशनल कंपनी की हाई पेड जॉब छोड़कर समोसे का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया, समोसे ने दोनों पति पत्नी की जिंदगी को बदल कर रख दिया।
निधि और शिखर दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं। दोनों ही बेंगलुरु के स्टार्टअप कंपनी में काम करते थे, मगर एक दिन कपल ने अपनी हाई पेड सैलरी वाली जॉब को छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया है। अब आप तो जानते हैं बिजनेस के लिए कितने रिस्क उठाने पड़ते हैं लेकिन दोनों ने ये रिस्क उठाते हुए निधि और शिखर ने अपने घर तक को बेच दिया।
दोनों ने अपनी सेविंग से इस घर को खरीदा था, जिसे उन्होंने बेच कर 80 लाख रुपये अपने बिजनेस में लगाए मगर अब शिखर और निधि को इसका फल मिल रहा है। वह हर दिन केवल समोसे के बिजनेस से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। दंपत्ति की शादी को 5 साल हो चुकें हैं।
साल 2015 में जब उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया तब Biocon कंपनी में मुख्य वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत थे। वहीं निधि ने अपनी 30 लाख रुपये की पैकेज वाली नौकरी को छोड़कर समोसे का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। बता दें कि साल 2015 में कपल ने नौकरी छोड़ साल 2016 से “समोसा सिंह” नाम का अपना पहला समोसा आउटलेट खोलने का फैसला किया था
निधि और शिखर दोनों ही समृद्ध परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। निधि के पिता वकील हैं, वहीं शिखर के पिता का चंडीगढ़ में खुद का ज्वैलरी शोरूम है। मगर दोनों ने ही अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने के बजाय अपने पैसों से खुद का कुछ शुरू करने का फैसला किया। अब आप देखिए यहां कितना अच्छा उदाहारण इस दंपत्ति ने पेश किया है सब कुछ होने के बाद भी उन्होनें खुद का बिजनेस अपने रिस्क पर स्टॉर्ट किया घर वालों से कोई सहायता नहीं ली इतना समृद्ध होने के बाद भी वरना आज के समय में तो घर से मिली विरासत की भी कद्र नहीं करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समोसा सिंह को शुरू करने के लिए पहले कपल ने अपनी पूरी सेविंग लगा दी, मगर जब उन्हें अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए फैक्ट्री रेट पर लेने की जरूरत पड़ी तो उन्होंने अपने नए घर तक को बेच दिया। इस घर में वह केवल 1 दिन ही रह पाए थे। निधि और शिखर का बिजनेस के बारे में अंदाजा सही साबित हुआ और उनका काम तेजी से बढ़ने लगा, उनकी हर दिन की कमाई लाखों तक पहुंच गई।
निधि और शिखर का समोसा सिंह एक बेहद पॉपुलर समोसा ब्रांड बन चुका है। इसके देशभर में 40 से ज्यादा स्टोर्स है। हर दिन केवल समोसे के जरिए निधि और शिखर 12 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं, उन्होंने समोसे को कई नई तरीके से पेश किया है। निधि और शिखर के मुताबिक बटर चिकन समोसा और कढ़ाई पनीर समोसा उनके सबसे ज्यादा बिकने वाले समोसे की वैरायटी है।

